- Hindi News
- एनएचएआई के अधीन होते ही मरम्मत को तरसा हाईवे
एनएचएआई के अधीन होते ही मरम्मत को तरसा हाईवे
धौलपुर-भरतपुरमार्ग के नेशनल हाईवे घोषित होने के बाद से मार्ग के रखरखाव पर किसी भी एजेंसी का कोई ध्यान नहीं है। ऐसे में जिम्मेदार विभागों की अनदेखी से मार्ग क्षतिग्रस्त और जर्जर होने के साथ खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है।
जिले का सबसे व्यस्ततम और जिले को प्रदेश की राजधानी को सीधा जोडने वाला मार्ग होने के साथ यातायात साधनों का भार भी सबसे अधिक इसी मार्ग पर है। इसके बावजूद एनएचएआई द्वारा इसकी सुध नहीं ली जा रही है। जिसके चलते मार्ग पर यातायात साधनों को आवागमन के दौरान अव्यवस्थाओं का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। वहीं सड़क पर बने गड्ढे वाहन चालकों एवं यात्री साधनों के लिए दुर्घटनाओं में सहायक साबित हो रहे हैं। कस्बा सैंपऊ सहित क्षेत्र के कई गांवों के मध्य से निकलने वाला नेशनल हाईवे 123 धौलपुर रूपवास, खानुआ, ऊंचा का नगला स्टेट हाईवे से नेशनल हाईवे में अपग्रेड होने के बाद से मरम्मत और निर्माण के लिए तरस गया है। मार्ग पर अब पीडब्लूडी ध्यान दे रहा है और ही एनएचएआई। ऐसे में जिम्मेदार विभागों की बेरूखी सड़क मार्ग के साथ इलाके के ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। यू तो वर्ष 2011-12 में राज्य सरकार ने धौलपुर रूपवास ऊंचा का नगला मार्ग को स्टेट हाईवे से नेशनल हाईवे का दर्जा देकर एनएचएआई को सौंप दिया है। उसके बावजूद विगत दो वर्ष से एनएचएआई ने मार्ग को लेकर उपेक्षित रवैया अपना रखा है।
^नेशनलहाईवे पर गड्ढों से परेशानी बढ़ी है। इस संबंध में दौसा एनएचएआई को सड़क की मरम्मत के लिए कह रहे हैं। जल्द ही गड्ढों एवं सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
-चेतनचौहान, एसडीएम,सैंपऊ
गांवों में सड़कों के हालात और भी ज्यादा खराब
एनएच123 वैसे तो पूरी तरह मरम्मत की स्थिति में है, लेकिन सबसे ज्यादा खस्ता हालत गांवों के मध्य ही हैं। गांवों में पानी की निकासी और आवागमन का दबाव अधिक होने से सड़क में गड्ढे हो गए हैं। जिसके चलते आए दिनों वाहनों के पलटने की स्थिति बनने के साथ यात्रियों के लिए दुर्घटनाओं में सहायक साबित हो रहे हैं।
शहर और गांवों के इर्द-गिर्द सड़क उखड़ने से बदतर स्थिति में पहुंचा भरतपुर-धौलपुर मार्ग
परेशानी
सैंपऊ. कस्बे में पुलिस थाने के पास जर्जर हाल हुआ नेशनल हाईवे।