शिविर में 31 महिलाओं ने किया रक्तदान
जिलाअग्रवाल महिला संगठन की ओर से रविवार को अग्रसेन सेवा सदन में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन सांसद डॉ मनोज राजौरिया जिला अग्रवाल महासमिति के अध्यक्ष गिरीश गर्ग ने महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया।
कार्यक्रम में सांसद राजौरिया ने महिलाओं की ओर से किए गए रक्तदान को ऐतिहासिक बताते हुए सराहना की। शिविर मेें करीब 200 महिलाओं में से 70 ने रक्त की जांच कराई और 31 महिलाओं ने रक्तदान किया। संगठन की जिलाध्यक्ष कमलेश गर्ग ने बताया कि इस पुनीत यज्ञ में किए रक्तदान से लगभग 120 लाेगों की जान बचाई जा सकती है। महामंत्री रजनी गाेयल ने समाज की महिलाएं रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को समाप्त कर नई चेतना जाग्रत करना चाहती हैं। उपाध्यक्ष मुन्नालाल मंगल महामंत्री ऋषि कुमार ने इस पुनीत कार्य की काफी सराहना की। उपाध्यक्ष सुमन गर्ग ने एेसे शिविर भविष्य में लगाने की बात कही। इस मौके पर रजनी मोदी, नीलम अग्रवाल, पूनम सिंघल, पूजा सिंघल, मधु मंगल, आशा अग्रवाल, बृजेश गोयल, रागिनी अग्रवाल, मधु गर्ग, सुनीता सिंघल, सहित शहर कोठी ईकाई की मनीषा मंगल, वर्षा मंगल, डॉ सीमा गर्ग, सरिता सिंघल, सीमा अग्रवाल के अलावा बाड़ी के समाजसेवी मुकेश अग्रोहा, अनिल सिंघल, राजकुमार सिंघल, उत्तम गोयल, नेमीचंद मास्टर, कमल सिंघल, चिंटू, रवि गोयल, रामलखन, विनोद अग्रवाल, रजत गोयल, बृजकिशोर सहित रक्तदान करने वाली मीनाक्षी अग्रवाल, सुधा मंगल, अर्चना मोदी, रजनी गोयल, संगीता, उर्मिला मित्तल, अनीता, वर्षा गोयल, सीमा, अनीता सिंघल, गायत्री गोयल, मालती गोयल, पिंकी गोयल, रिया गर्ग, मनीषा गोयल, विनीता मंगल मौजूद थीं। शिविर मे ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ अनुज गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, जितेंद्र शर्मा, अभिषेक तिवारी मौजूद रहे।
धौलपुर. रक्तदान करती महिला एवं उपस्थित महिला संगठन की पदाधिकारी।