कलशयात्रा निकाली
धौलपुर। श्रीखाटूश्याम सेवा समिति की ओर से संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ रविवार को हुआ।
इस अवसर पर भागवत कथावाचक श्रीराम सखा जू महाराज कान्हा जी के सानिध्य में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमेें बालिकाएं महिला सिर 151 कलश धारण कर चल रही थीं। कलशयात्रा मां संतोषी माता मंदिर से होती लाल बाजार, सब्जी मंडी, तोप तिराहा, संतर रोड, कलेक्टर निवास से होती हुई मित्तल कॉलोनी के सामने गेटबंद कॉलोनी तक पहुंची। कलशयात्रा का जगह जगह शहर के लाेगों ने स्वागत किया।
धौलपुर. कलशयात्रा में शामिल बालिकाएं महिलाएं।