- Hindi News
- श्राद्ध समाप्त होते ही सोने चांदी के भाव बढ़ंे
श्राद्ध समाप्त होते ही सोने-चांदी के भाव बढ़ंे
ग्राहकोंमें उत्सुकता थी कि जैसे ही कनागत निकलेंगे वैसे ही सोने चांदी के जेवर खरीदेंगे। क्यांेकि करीब बीस से 25 दिनों से हर राेज कीमती धातुओं के दामों में गिरावट हो रही है। मगर गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस शायद ही उनके हाथों से छिटक गया है। क्यांेकि जहां अभी कुछ दिनों से सोने चांदी के भावों में चल रही गिरावट के दौर के बाद उपभोक्ताओं ने श्राद्ध पक्ष में आभूषण जेवरात खरीदना उचित नहीं समझा। इन दिनों में शहर में सराफा मार्केट जाकर कई ग्राहकों ने समझदारी से काम लेकर सोने चांदी की खरीद कर माल दुकान में रखवाया और दुकानदार के सामने कंडीशन रखी कि कनागत निकलते ही नवरात्र में जेवर ले जाएंगे। ज्वेलर्स हरिओम मित्तल ने बताया कि कनागत में वैसे गोल्ड की खरीदारी वर्जित मानी जाती है, मगर कुछ समझदार ग्राहकों ने आगामी त्योहारी सीजन में भावों के बढऩे की संभावनाओं को देखते हुए जेवर खरीदे। क्यांेकि त्योहारी शादी के सीजन में सोने चांदी के भावों में तेजी अाती है तो ग्राहकी भी उतनी बढ़ती है।
उनका कहना था कि अभी सोने चांदी के भावों में और तेजी हो सकती है। गौरतलब है कि मुंबई सराफा बाजार में सोने चांदी के भाव हर रोज गिरे इससे महिलाओं ने इन दिनों जान पहचान के परिचित ज्वेलर्स को एडवांस देकर उसी तिथि के भावों में खरीदारी की कंडीशन भी रखी। हालात यह भी रहे कि सोने चांदी की हो रही खरीदारी के दौरान यह विशेष बात भी देखने को मिली है कि लोग जेवर तो खरीद रहे हैं, लेकिन उन्हें घर तक नहीं ले गए।
ज्वेलर्स के सामने यह कंडीशन भी रखी कि वह खरीदे गए माल को नवरात्र में ही लेकर जाएंगे। इनमें ऐसे भी ग्राहक हैं कि जिस दिन सोने चांदी का भाव गिरा, उसी दिन एडवांस में पैसा देकर उसी भाव में शुभ मुहूर्त में जेवर खरीदने वालों की संख्या में देखी गई। खासकर महिलाओं में हर रोज सोने चांदी के भावों में रही गिरावट से मन में हर रोज उथल पुथल ने दुकान तक जाने काे मजबूर कर जेवर खरीद करने में व्यस्त रहीं।