सड़कों की मरम्मत का काम शुरू
शहरमें उखड़ी पड़ी सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। फिलहाल निर्माण एजेंसी ने गुलाब बाग चौराहे से जगदीश तिराहे तक की सड़क पर पैचवर्क शुरु किया है। करीब ढाई साल बाद शुरू हुए मरम्मत कार्य को लेकर शहर वासियों में खुशी है। हालांकि शहर वासियों ने पैचवर्क का काम पूरे शहर में कराने की मांग की है।
गौरतलब है कि पूरे शहर की सड़कें बुरी तरह उखड़ चुकी है। आलम यह है कि सड़कों पर वाहनों के साथ धूल के गुबार उड़ रहे है। इससे वाहन चालकों एवं सड़कों के किनारे रह रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर गुलाब बाग से जगदीश तिराहे तक उड़ने वाली धूल आए दिन दुर्घटना का सबब बन रही थी। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए दैनिक भास्कर ने मंगलवार के ही अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
धौलपुर. सर्किट हाउस के पास उखड़ी सड़क पर पेचवर्क करते मजदूर।