- Hindi News
- सेवानिवृित्त से आठ दिन पहले पीएमओ छुट्टी पर
सेवानिवृित्त से आठ दिन पहले पीएमओ छुट्टी पर
धौलपुर. डॉ.मंगल सिंह सामान्य चिकित्सालय में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल 30 सितंबर को सेवानिवृत हो जाएंगे। इससे पहले उन्होंने बीस सितंबर से ही वरिष्ठ सर्जन डॉ. एसके गर्ग को अस्पताल का प्रभार सौंप कर छुट्टी ले ली है। उन्होंने बताया कि अब वह 30 सितंबर को ही अस्पताल जाएंगे और उसी दिन अस्पताल में जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर सेवानिवृत हो जाएंगे। दूसरी ओर अभी तक प्रदेश सरकार ने भावी पीएमओ के नाम पर कोई फैसला नहीं किया है। प्रभारी पीएमओ डॉ. गर्ग के मुताबिक उनके पास 29 सितंबर तक के लिए ही अस्पताल का प्रभार है।