आज बंद रहेगी बिजली
धौलपुर. 220केवी जीएसएस धौलपुर पर आवश्यक रखरखाव विद्युत मरम्मत कार्य होने के कारण 24 सितम्बर को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। अधिशाषी अभियन्ता डिस्कॉम ने बताया कि 220 केवी जीएसएस से निकलने वाला 33 केवी धौलपुर फीडर बंद रहेगा। इससे सम्बन्धित क्षेत्र 33 केवी जीएसएस पुराना रीको, भामतीपुरा 33 केवी जीटीआर, लाल बाजार 33 केवी जीएसएस अंबिका,हरदेव नगर आदि क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी।