- Hindi News
- शैक्षिक सम्मेलन स्थगित होने से शिक्षकों में आक्रोश
शैक्षिक सम्मेलन स्थगित होने से शिक्षकों में आक्रोश
पंचायतराज कर्मचारी संघ ने उप शासन सचिव नसीरूद्दीन कुरैशी की ओर से मंगलवार को शैक्षिक अधिवेशन को स्थगित करने की घोषणा की कड़े शब्दों में भर्त्सना की है और इस संबंध में मुख्यमंत्री वसुंंधरा राजे को ज्ञापन भेजकर घोषित तिथि 26 सितम्बर से ही जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आयोजित कराने की मांग की है। ज्ञात रहे कि मंगलवार को उप शासन सचिव शिक्षा विभाग के नसीरूद्दीन कुरैशी ने 26 सितम्बर से आयोजित होने वाले दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन को अपरिहार्य स्थगित कर शैक्षिक सम्मेलन 15 16 अक्टूबर को आयोजित किए जाने के आदेश दिए है। संगठन जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में लिखा है कि सभी शिक्षक संगठनों की ओर से २६ सितम्बर को आयोजित होने वाले शैक्षिक सम्मेलनों की तैयारी की जा चुकी थी तथा सम्मेलन की तैयारियों पर लाखों रुपए की राशि खर्च हो चुकी है। साथ ही अतिथियों के आमंत्रण कार्ड, पंपलेट आदि शैक्षिक सम्मेलन के प्रचार की सामग्री का वितरण किया जा चुका है। शैक्षिक सम्मेलन के आयोजन में महज दो दिवस शेष रहने के बाद अधिवेशन को उपशासन सचिव ने स्थगित कर दिया है। जिससे शिक्षक समाज में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ा है। जो नियम विरूद्ध है। संगठन सभाध्यक्ष हरी सिंह गुर्जर ने शिक्षक सम्मेलन को स्थगित करने तथा एक अक्टूबर की जगह 1 सितम्बर से स्कूलों का समय परिर्वतन करने का विरोध जताया है तथा उपशासन सचिव शिक्षा विभाग के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, जिला मंत्री दिनेश गुधैनिया, वरिष्ठ शिक्षक अवधेश सारस्वत, गोपाल सिंह पाल, सुरेंद्र शर्मा, विजय सिंह राठोर, ताराचरण शर्म, ओमवीर सिंह प्रहलावत, देवेंद्र कुशवाह आदि शामिल थे। इसी प्रकार राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की मंगलवार को जिलाध्यक्ष यादवेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आपात बैठक बुलाई गई तथा सरकार द्वारा २६ सितम्बर से आयोजित शैक्षिक अधिवेशन को स्थगित किए जाने पर रोष जताया ओर सरकार के इस कदम की कड़े शब्दों में निंदा की गई। जिलाध्यक्ष यादवेंद्र शर्मा ने कहा कि ऐन वक्त सरकार द्वारा शिक्षक सम्मेलन स्थगित करने के पीछे शिक्षक संगठनों को सरकार की ओर से कमजोर करने की साजिश की जा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में जिलामंत्री तोरण सिंह, सभाध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, राजेश शर्मा, बा