पंचायत के निर्णय की जांच की मांग
पंचायत के निर्णय की जांच की मांग
धौलपुर. ग्रामपंचायत एकटा के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम को ज्ञापन देकर ग्राम पंचायत सरपंच एवं ग्राम सचिव द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर ग्राम पंचायत की बैठक कार्रवाई की जांच कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन में लिखा है कि ग्राम सचिव की ओर से 14 अगस्त को ग्राम पंचायत की आमसभा की बैठक में उनके फर्जी हस्ताक्षर कर बैठक की कार्रवाई की गई। जिनकी जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही ग्राम सरपंच सचिव ने मिलीभगत कर गांव नृसिंहपुर में रिक्त आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर अपने चहेतों के नाम प्रस्तावित किए है। ज्ञापन में लिखा है कि इस संबंध में विकास अधिकारी एवं एसडीएम से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन देने वालों में चरण सिंह, लोकेश, शिशुपाल, भूरा, लटूरी आदि थे।