व्यापारियों ने उठाई अंडरपास की मांग
सड़क पर कट के लिए सौंपा ज्ञापन
धौलपुर. न्यायदर्शन संस्था के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम को ज्ञापन सौंपकर हाईवे संख्या 3 से हाईवे संख्या 11 बी को जोड़ने वाली सड़क पर से कट देते हुए सड़क को दुरुस्त चौड़ा करने की मांग की है। संस्था अध्यक्ष चंद्रमोहन पाराशर एडवोकेट ने कलेक्टर को भेजे ज्ञापन में बताया है कि एमपी की तरफ से नेशनल हाईवे 3 से भरतपुर जाने वाली सड़क हाईवे संख्या 11 बी को जोड़ने वाली सड़क जिसे एनएचएआई के अधिकारी सर्विस रोड बता रहे हैं। जबकि ये सर्विस रोड होकर हाईवे से स्टेट हाईवे को जोड़ने वाली संपर्क सड़क है। जिस पर पुल पर चढ़ने से पूर्व एक कट एनएचएआई ने दिया हुआ था, जो कि वर्तमान में बंद कर दिया गया है। जिस कारण एमपी की ओर से आने वाले वाहनों को जो कि बाड़ी, करौली या भरतपुर जाना चाहते हैं को पहले सदर थाने के पास जाना पड़ता है और वहां से यू-टर्न लेकर सर्विस रोड की ओर से बस स्टैंड के जाम से गुजरते हुए गुलाब बाग चौराहे आना पड़ता है। संस्था सचिव रंजीत दिवाकर ने बताया कि वाटर वर्कर्स चौराहे के पास से जो कट हाईवे 11 बी से जोड़ने वाली है। वहां सड़क के बीच में पाइप के होल हैं तथा मजार बनी होने से सड़क काफी सकरी है। जिससे वाहनों का निकलना दुश्वार हो गया है। ज्ञापन में एनएचएआई को पाबंद कर पुल से पूर्व की भांति कट छोड़ने और सड़क पर करौली, बाड़ी भरतपुर जाने के संकेत अंकित करवाने की मांग की है।
धौलपुर. आमसभा में मौजूद शहर के व्यापारी।