पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाद विवाद प्रतियोगिता में लिया भाग

वाद विवाद प्रतियोगिता में लिया भाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजीकालेज में मानवाधिकार आयोग जयपुर की अनुपालना में मानवाधिकार जागरुकता सप्ताह की कड़ी में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय आतंकवादियों को मानवाधिकार प्रदान करना अनुचित है विषय था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ बाबूलाल शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ मनरुप सिंह मीणा थे। प्रतियोगिता में 25 विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई। तथा 150 विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतिभागियों ने इस विषय के पक्ष विपक्ष में बहुत ही प्रभावी तर्क प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्राचार्य शर्मा ने कहा कि मानवाधिकार एक वैश्विक संवेदनशील विषय है। जिसके प्रति हमारी प्रतिबद्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। इसके संरक्षण संवर्धन के लिए हम सबकी जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि डॉ मनरुप सिंह मीणा ने मानवाधिकारों की प्रासंगिकता पर बल दिया तथा इस धारणा के प्रति जागरुकता विकसित करने पर आह्वान किया। मानवाधिकार क्लब के प्रभारी डॉ मनोज कुमार शर्मा ने इस सप्ताह के दौरान प्रतियोगिताओं का विवरण पेश किया। क्लब के सदस्य प्रोफेसर आशीष फोगाट, विनोद गर्ग, रविंद्र कुमार, पंकज मिश्रा ने पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिताओं की प्रदर्शनी प्रस्तुत की। निर्णायक मंडल में डॉ डीके बंसल, डी के गुप्ता, श्याम मीणा रहे। इस मौके पर डॉ शमा सक्सेना, हरिदास मीणा, डॉ एम के सिंह, डॉ अंजुल सिंह, ललिता शर्मा, रीता देवी, डॉ मनीष सक्सेना, टिंकेश, शिवानी, अमित, सुरेश, पंकज, अनूप, प्रियंका, दामिनी, अभिनव, भगवान सहाय, आमिर आदि विद्यार्थी मौजूद थे।

इधर राजकीय कन्या महाविद्यालय में चल रहे मानवधिकार सप्ताह के 5वें दिन मानवाधिकार एवं आतंकवाद विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन डा. पीके सिंह की अध्यक्षता में किया गया।

विषय के पक्ष में 3 और विपक्ष में 8 प्रविष्टियां प्राप्त हुई। जिसमें पक्ष में प्रीती गुप्ता प्रथम, जयश्री पोषवाल द्वितीय तथा अर्चना तृतीय स्थान पर रही। विपक्ष में रविता प्रथम, सरिता द्वितीय प्रतिभा शर्मा तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में डा. पीके सिंह ने कहा कि आतंकवाद कोई नई चीज नहीं है बल्कि द्वेषभावना, मनचाही इच्छा की पूर्ति ना होने की पराकाष्ठा है। आतंकवाद देश समाज के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका डा. लक्ष्मी गुप्ता रंजना सिंघल ने निभाई। डा. लक्ष्मी गुप्ता ने छात्राओं से सही आ