पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज धूप से फसलों पर पड़ रहा है बुरा असर

तेज धूप से फसलों पर पड़ रहा है बुरा असर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. दिसंबरशुरू होने के बाद भी अभी तक सर्दी का कोई खास असर नहीं है। अभी भी दोपहर में तेज धूप हो रही है। रात में न्यूनतम तापमान भी अभी 14 डिग्री से ऊपर चल रहा है। ऐसे में फसलों के पैदावार एवं बढ़वार पर बुरा असर पड़ रहा है।

मौसम विभाग की माने तो बीते तीन-चार दिन से आसमान बिलकुल साफ रहा है। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री एवं न्यूनतम 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चार पांच दिनों में भी मौसम में कोई बदलाव नहीं होने वाला। पश्चिमी विछोभ की वजह से संभवत दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट होगी।

मौसम की बेरुखि का सीधा असर फसलों के पैदावार पर होगा। किसानों के मुताबिक चना, गेहूं, जौं या सरसों जैसी फसलें प्रभावित हो रही हैं। इन फसलों के लिए अधिकतम तापमान 23-26 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। लेकिन दिन में धूप होने के कारण फसलों की ब्रांचिंग में कमी आएगी, जिससे पैदावार कम होगी। इस तापमान की वजह से कई किसानों को दुबारा बुवाई करनी पड़ रही है।

धौलपुर. खेत में खड़ी सरसों की फसल।