पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रसोई गैस सिलेंडर में आग से हड़कंप

रसोई गैस सिलेंडर में आग से हड़कंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. सरायगजरा स्थित एक मकान में सोमवार दोपहर गैस सिलेंडर चालू करते समय उसमें आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने अपना रूद्र रूप ले लिया।

सूचना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जिन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग नहीं बुझी। दमकल की दो गाड़ियों ने भी काफी मशक्कत की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। नगर परिषद से तीसरी दमकल बुलाई गई। जिसने कार्बन गैस की मदद से आग पर काबू पाया। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। उल्लेखनीय है कि सराय गजरा क्षेत्र घनी आबादी में है। जानकारी के मुताबिक वहीद अहमद पुत्र रसीद सोमवार को गैस खत्म हो जाने पर सिलेंडर भरवाकर लाया था।

जिसे उसने किचिन में रख दिया। दोपहर में खाना बनाने के लिए वहीद की बड़ी बेटी ने जैसे ही सिलेंडर चालू किया तो आग लग गई। इससे अफरा तफरी का माहौल बन गया।

शेषपेज 12 पर...

रसोईगैस सिलेंडर में...

निहालगंजचौकी पुलिस ने जैसे तैसे भीड़ को नियंत्रित किया। लोगों ने मामले की सूचना अग्निशमन केन्द्र को दी। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल पहुंच गई। लेकिन आग नहीं बुझ सकी। दूसरी दमकल बुलाई गई लेकिन आग पर काबू फिर भी नहीं पाया जा सका। अंत में तीसरी दमकल आई। जिसने कार्बन गैस के सिलेंडर से आग बुझाई। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। आग से किचिन में रखा सामान जलकर खाक हो गया।

धौलपुर. िसलेंडर में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी।