पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 काे बंटेंगे अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र

11 काे बंटेंगे अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. जिलेके समस्त राजकीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों को अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2014 के प्रश्नपत्रों का वितरण निर्धारित केंद्रों से 11 दिसंबर को सुबह दस बजे से किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी गणेश कुमार धाकरे ने बताया कि विद्यालयों की सुविधा के अनुसार प्रश्न पत्रों के वितरण के लिए जिले में आठ वितरण केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें राउमावि सरमथुरा, राउमावि बसेड़ी, राउमावि बाडी, राउमावि सैंपऊ, राउमावि बसईनवाब , राउमावि मरैना, राउमावि राजाखेड़ा, राउमावि पचगांव शामिल हैं।