पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगेहाथ पकड़ा चोर, सिर मूंडा बोले पुलिस पर नहीं भरोसा

रंगेहाथ पकड़ा चोर, सिर मूंडा बोले-पुलिस पर नहीं भरोसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोर का एक साथी फरार ग्रामीणों ने दर्ज नहीं कराई रिपोर्ट

भास्करन्यूज | धौलपुर/सैंपऊ

थानाक्षेत्र के गांव सैमरा में रविवार रात चोरी के इरादे से एक घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने दबोच लिया। उसका दूसरा साथी भागने में सफल हो गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर को पेड़ से बांधकर पिटाई की।

सुबह होने पर उसके सिर को भी मुंडवा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ले ग्रामीणों से चोरों को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें देने से यह कहते हुए मना कर दिया कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है।

पुलिस यह कहते हुए लौट गई कि ग्रामीणों की पिटाई से चोर की मौत हुई तो इसका खामियाजा भी भुगतना होगा। ग्रामीण चोर को कई घंटे नीम के पेड़ से बांधे रखे। हर आने जाने वाले ग्रामीण ने चोर को चोरी की सजा के तौर पर कभी जूते मारे तो कभी सिर पर जूते रखवाकर गांव की परिक्रमा कराई। इस घटनाक्रम को देखने के लिए मौके पर पूरे दिन ग्रामीणों की भीड़ रही। ग्रामीणों के मुताबिक पंजूपुरा निवासी चोर अजमेर पुत्र नथुआ जाटव रविवार की रात करीब एक बजे सैमरा निवासी शिवनारायण कुशवाह के घर में घुसा था।

शेषपेज 12 पर...

चोरको पेड़ से...

उसनेजैसे ही घर के अंदर कमरे में रखे बक्से को खंगालना शुरू किया, घर में जगार हो गई। ऐसे में चोर भागने लगा। ग्रामीणों ने पीछाकर उसे दबोच लिया। उसका दूसरा साथी लोगों को चकमा देकर भाग निकला।

पुलिस कस्टडी से भाग गए थे चोर

दोदिन पहले ही ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा था। पुलिस उन चोरों को लेकर थाने पहुंची, लेकिन दोनों चोर थोड़ी ही देर में पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए। इन दोनों चोरों को पुलिस ने दो घंटे की कड़ी मस्सकत के बाद गिरफ्तार किया था। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में पहले से ही पुलिस पर भरोसा नहीं हो रहा।

सहरौली में भी चोरी करना स्वीकारा

पूछताछमें चोर ने सैमरा में चोरी से पहले गांव सहरौली से चार मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया है। जिसे उसका साथी लेकर मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने देर शाम चोर को उसके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।

सैंपऊ. पेड़ से बंधा चोर और मौके पर मौजूद ग्रामीण।

पूरे गांव में घुमाया

भलेही ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ दबोच लिया। पूरी रात पेड़ से बांध कर पिटाई की। जूते सिर पर रखवा कर पूरा गांव घुमा