राजूिसंह ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता
धौलपुर. कोटपूतलीमें आयोजित हुई राजस्थान विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज के छात्र राजू सिंह परमार ने 74 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। प्राचार्य डॉ बाबूलाल शर्मा ने छात्र राजू सिंह अन्य पहलवानों का माल्यार्पण कर बधाई दी। इस मौके पर खेल प्रभारी डॉ अशोक वर्मा, केसी शर्मा, पूर्व क्रीड़ा सचिव राजू गुर्जर, अवधेश घुरैया, मनोज घुरैया, पंकज सिंह, गौरव सिंह, देवेंद्र, नेत्रपाल, संदीप तोमर, अनूप कुमार आदि ने हर्ष जताया है।