अभियान में महासमिति देगी सहयोग
धौलपुर. धौलपुरजिला अग्रवाल महासमिति ने जिले को तंबाकू मुक्त करने के लिए प्रारंभ किए अभियान पर जिला कलेक्टर का आभार जताते हुए महासमिति की ओर से सहयोग प्रदान करने की बात कही है। अध्यक्ष गिरीश कुमार गर्ग ने बताया कि जिले को तंबाकू मुक्त करने के लिए प्रारंभ किए गए अभियान से जिला गौरवांवित महसूस कर रहा है। यह मुहिम निश्चय ही लोगों को इस लत को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रेरित करेगी। महासमिति के साथ जिला अग्रवाल महिला संगठन, जिला युवा अग्रवाल संघ जिले की समस्त इकाइयां इस प्रयास में सहयोग करेंगी।