पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामुदायिक भवन की नींव रखी

सामुदायिक भवन की नींव रखी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर | मीणासमाज की महापंचायत में राष्ट्रीय मीणा महासभा की ओर से मीनेश्वर विहार कॉलोनी में मीणा धर्मशाला की नींव विधि विधान से रखी गई। इस मौके पर जिले के मीणा समाज के गणमान्य नागरिकों सहित यूपी, एमपी, दिल्ली से भी मीणा महासभा के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हनुमान सहास सिरसी ने कहा कि संपूर्ण राष्ट्र में सामुदायिक भवनों का निर्माण अभियान के रुप में किया जा रहा है। जिसमें अब धौलपुर जिला भी शामिल हो गया है। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में महासभा की ओर से जिले में समाज की गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्मेलन भी आयोजित होगा। महापंचायत को गजसिंह मीणा, बत्ती लाल मीणा, कमल सिंह रावत, पदमसिंह रावत, पाती राम, डॉ रामेश्वर दयाल, मुरारीलाल, डा मुकेश, संतोष मीणा, कैला चरन, देवेंद्र, दामोदर व्याख्याता, श्रीराम रावत, जगदीश आदि ने सं‍बोधित किया। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवानदास मीणा ने अतिथियों का स्वागत किया।