पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायतों में विशेष ग्राम सभा कल

पंचायतों में विशेष ग्राम सभा कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. पंचायतीराज विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त के निर्देश पर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में 10 दिसंबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलराम मीना ने दी। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय कौशल योजना के तहत लाभार्थियों का चयन ग्राम सभा के दौरान किया जाएगा। चयनित लाभार्थियों को योजना के तहत स्किल डवलपमेंट के लिये विभिन्न ट्रेडों जैसे रिटेल बैंकिंग एंड अकाउंटिंग, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, लाजिस्टिक एवं कोरियर सेवा, ट्रेवल एंड टूरिज्म, आटोमोटिव रिपेयर, हॉस्पिटैलिटी आदि में प्रशिक्षण दिया जायेगा।