पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा रैली की तैयारियों पर चर्चा

भाजपा रैली की तैयारियों पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. भाजपाविधानसभा क्षेत्र राजाखेड़ा की बैठक पूर्व विधायक रविन्द्र सिंह बोहरा के निवास पर संपन्न हुई। जिसमें आगामी 13 दिसंबर को प्रदेश की भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रैली एवं कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में 13 दिसंबर को जयपुर पहुंचना है और आने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा को जीत दिलानी है। पंचायत चुनाव के प्रभारी जगमोहन सिंह बघेल ने तैयारियों को लेकर योजना के बारे में बताया। पूर्व विधायक रविन्द्र सिंह बघेला ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अभी से पंचायत चुनाव में जुट जाना चाहिए। भाजपा नेता विवेक सिंह बोहरा ने कहा कि जयपुर रैली में राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जाना है। बैठक में शरीफ खान, रविन्द्र सिंह श्रोतिय , धमेंद्र दिनकर, महेश कुशवाह, खजानसिंह, माधौसिंह, कृष्णमुरारी शर्मा, मीतल शुक्ला, राजा भैया, हरीसिंह, वाचाराम बघेला, रामवीर तोमर, राजेन्द्र, जगदीश, तेजप्रकाश, केदार पोषवाल, जयप्रकाश शर्मा,अशोक बंसल, चतुर्भुज त्यागी, अखिलेश शर्मा आदि मौजूद थे।