सहकारी साख समितियों की बैठक
धौलपुर. सहकारीसाख समितियों एम्पलाइज यूनियन राजस्थान की स्थानीय इकाई की बैठक मचकुण्ड परिसर में की गई। जिसमें व्यवस्थापकों की काफी लम्बे समय से मांगो को नहीं मानने निराकरण नहीं करने की वजह से बैंकों के कारोबार का सर्वसम्मति से बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। स्वराज संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने मांगो का त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया था। संभागीय दौरों के दौरान जगह-जगह सरकार को ज्ञापन दिए गए। लेकिन आज तक लंबित मांगों का निस्तारण नहीं हुआ।