- Hindi News
- घरेलू बिजली कनेक्शन जारी करने के निर्देश
घरेलू बिजली कनेक्शन जारी करने के निर्देश
धौलपुर. जिलाकलेक्टर कुमार पाल गौतम ने राजाखेड़ा क्षेत्र की जीएलआर टंकियों के लिए विद्युत कनेक्शन के साथ ही तगावली में आरयूआईडीपी द्वारा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा झिरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को तत्काल बिजली कनेक्शन देने को कहा है।
उन्होंने कहा कि विद्युत के घरेलू कनेक्शन जारी करें। जिससे आम लोगों को लाभ मिलेगा एवं विद्युत चोरी पर लगाम लग सकेगी। शहर में पेयजल लाइनों की लीकेज को ठीक कराने के लिए उन्होंने अधिशाषी अभियन्ता जलदाय विभाग को निर्देशित किया। कहा कि आंगई बांध से डांग क्षेत्र के लिए पेयजल आपूर्ति की बरौली गांव के पास क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति को सुचारू करें। नगरपरिषद क्षेत्र में सफाई पखवाड़े के दौरान सभी जगह सफाई बेहतर ढंग से करते हुए शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएनसी के कर्मचारियों एवं अधिकारियों से वार्ता कर ओवरब्रिज के नीचे खाली जगह को साफ सुथरा रखा जाए। सफाई पखवाड़े के दौरान दीवारों पर राजस्थानी कलर कराया जाना सुनिश्चित करें। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण कराने पर जोर देते हुए का कि 9 ग्राम पंचायतों की तर्ज पर शेष ग्रापं में शौचालय निर्माण कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से कहा कि सर्दी जनित रोगों की रोकथाम के लिए दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।