मानसरोवर काॅलोनी में फायरिंग से दहशत
धौलपुर. निहालगंजथाना क्षेत्र की मानसरोवर कॉलोनी में गुरूवार को सुबह 9 बजे 8-10 जनों ने फायरिंग कर दी। जिससे कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। एसआई सोहनलाल शर्मा ने बताया कि कांलोनी निवासी भूपेन्द्र ने मुकदमा दर्ज कराया है कि गुरूवार को वह अपने घर पर ही था। तभी घर के पास 8-10 जनों ने एक के बाद एक 3 फायर किए और भागने लगे। उसके बाद थोड़ी दूर जाकर दुबारा से 3 फायर किए। फायरिंग करने वालों में गुरमित निवासी रूंद, रणजीत राना, भरत राना, भानू राना निवासी पुरानी छावनी सहित कुल 8-10 जने शामिल हैं। फायरिंग के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।