पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टॉफी दिलाने के बहाने बालक से दुष्कर्म

टॉफी दिलाने के बहाने बालक से दुष्कर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. कोतवालीथाना क्षेत्र के पुराने शहर में घर के बाहर खेल रहे 4 बर्ष के बच्चे के साथ पड़ौस में रहने वाले ही एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है।

जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है। मामले में पीड़ित के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि पुराना शहर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि उसका 4 बर्षीय बेटा गुरूवार को दोपहर करीब 3 बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी पड़ौस में रहने वाले लखन पुत्र पूरन प्रजापति निवासी महात्मानंद की बगीची पुराना शहर बच्चे को टाॅफी दिलाने के बहाने ले गया और बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

कुछ देर बाद बच्चा रोता बिलखता हुआ घर आया। तब परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इस मामले में पीड़ित बच्चे के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।