पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 पुलिसकर्मियों के तबादले

10 पुलिसकर्मियों के तबादले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. पुलिसअधीक्षक राजेश सिंह ने आदेश जारी कर 10 पुलिस निरीक्षक उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सीताराम मीणा को मानव तस्करी विरोधी यूनिट से महिला थाना प्रभारी, महेश मीणा को पुलिस लाईन से निहालगंज थाना प्रभारी, देवीसिह मीणा को राजाखेड़ा थाने से सैंपऊ थाना प्रभारी, परसराम को लाईन से थाना प्रभारी दिहौली, रतनसिंह को पुलिस लाईन से मनियां थाना प्रभारी, बलवीर सिंह को पुलिस लाईन से राजाखेड़ा थाना प्रभारी, जलदीप यादव को पुलिस लाईन से सरमथुरा थाना प्रभारी, श्रवण कुमार को थाना दिहौली से मानव तस्करी विरोधी यूनिट, बाबूलाल भास्कर को सैंपऊ थाने से द्वितीय अधिकारी थाना कोतवाली, प्रभुदयाल को महिला थाने से बसेड़ी थानाधिकारी द्वितीय के पद पर लगाया है।