पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो पुलिसकर्मियों को रेंज से बाहर भेजा जाएगा

दो पुलिसकर्मियों को रेंज से बाहर भेजा जाएगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसअधीक्षक राजेश सिंह ने अपने ही महकमे के सिपाहियों की गैरकानूनी असामाजिक गतिविधयों को राेकने के लिए कमर कस ली है।

एसपी सिंह ने कहा कि पुलिस का काम अपराध रोकना एवं समाज में शांती बनाए रखना तथा कानून की पालना कराने का है ना कि अनैतिक असामाजिक गतिविधयों में शामिल होने का। एसपी राजेश सिंह ने बताया कि मुझे दो सिपाहियों द्वारा गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होेने की शिकायत मिली थी। जिस पर दोनों सिपाहियों को रेंज से बाहर भेजा जा रहा है। जिसकी प्रक्रिया लगभग अंतिम रूप में हैं।

एसपी ने कहा कि जो भी पुलिसकर्मी या उनके परिजन असामाजिक, गैरकानूनी या अनैतिक गतिविधयों में शामिल पाए गए उनको बिल्कुल भी माफ नहीं किया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रबाई की जाएगी।