बसपा की बैठक में चुनावों पर चर्चा
धौलपुर. बसपाकी बैठक गांव ओदी का पुरा में बाबू महाराज के देवस्थान पर हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष भगवानसिंह बाबा कुशवाह महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पूरन सिंह कुशवाह थे। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष अमरसिंह बंशीवाल, गोरेलाल थे। संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल माथुर ने किया। इस मौके पर भगवान सिंह बाबा ने कहा कि पंचायती चुनावों में बसपा को सर्वसमाज में भाईचारा बनाकर प्रत्येक सीट को जीतना होगा। पूरन सिंह कुशवाह ने कहा कि भाषणों में चलने वाली सरकार विकास नहीं करा सकती। सर्व समाज को गुमराह कर सकती है। विधायक प्रतिनिधि गोरेलाल कुशवाह, अमर सिंह बंशीवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस माैके पर नारायन सिंह मस्ताना, बृजेश सोनी, महेंद्र सिंह, मुकेश व्यास आिद मौजूद रहे।