सविता समाज की बैठक आयोजित
धौलपुर. सवितासमाज विकास जनकल्याण समिति की बैठक बुधवार को मचकुंड रोड स्थित कबीर आश्रम में बैठक आयोजित की गई।
बैठक आगामी माह जनवरी में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित करने पर चर्चा की गई। समारोह आयोजित करने की तारीक की घोषणा आगामी रविवार को मचकुंड परिसर स्थ्ति श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में होगी, जिसमें जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक के पदाधिकारी एवं सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में मुन्नालाल, एम.लाल, भरतकुमार, उमाकांत, गोपालदास सविता, रघुवंश कुमार, मोहन सिंह, वासुदेव आदि मौजूद थे।