मथुरा की तर्ज पर होगा गोशाला का निर्माण
धौलपुर | श्रीपरशुराम सेवा संस्थान बाडी की साधारण सभा ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष बोहरे दाऊदयाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संस्था की कस्बों गांवों की कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर जिला कलेक्टर की ओर से जिले में गाेशाला निर्माण के लिए धौलपुर बाडी मार्ग पर भूमि आवंटित किए जाने पर आभार जताया गया।
इस मौके पर गोशाला का निर्माण गोवर्धन, मथुरा वृंदावन की तर्ज पर भव्य रुप से निर्माण किया जाने गो की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर घूरेलाल शर्मा, ओमप्रकाश शुक्ला, मायाराम शर्मा, हरीबाबू शर्मा, गोपीनाथ तिवारी, राधेश्याम जगरिया आदि मौजूद थे।