पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश

रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयकन्या कॉलेज में स्वच्छ भारत अभियान के तहत छात्राओं ने रैली निकाली। इस मौके पर काॅलेज के प्राचार्य डॉ सतीश शर्मा ने कहा कि रैली का मुख्य उद्ेश्य समाज में व्याप्त बुराईयों का निपटारा करना तथा स्वच्छ भारत का निर्माण कर प्रत्येक क्षेत्र में स्वच्छता का नैतिक संदेश देना है। रैली को कॉलेज के मुख्य द्वार से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

रैली राधाबिहारी रोड, दशहरा रोड, लाल बाजार तथा पैलेस रोड होते हुए कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व छात्रासंघ अध्यक्ष बुलबुल गुर्जर, उपाध्यक्ष रीना, चंचल कश्यप, संयुक्त सचिव रश्मि पडाड़िया, पूजा सुतैल, शीतल परमार ने किया। छात्राओं के हाथ में कई नारे लिखे जिसमें भारत को स्वच्छ बनाना है, एक कदम स्वच्छता की ओर पूरा देश जुटे, इस ओर कहती है चंबल की धरा, भारत स्वच्छ रहे हमारा आदि नारे लगाकर जागरुकता का संदेश देती हुई चल रही थीं। युवा विकास केंद्र के समन्वयक डॉ पीके सिंह, डॉ लक्ष्मी गुप्ता, डॉ हुकुम सिंह, डॉ राजबाला, डॉ कुलदीप शर्मा मौजूद थे।

स्वच्छ भारत में युवाओं की भूमिका को लेकर जगदीश मैरिज होम में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक छात्र नेता पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जयवीर पोषवाल, मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेशमंत्री जगमोहन सिंह बघेल अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी, मुख्य वक्ता डा. मनरूप सिंह मीणा, विशिष्ट अतिथि शरीफ खांन, हरविन्दर सिंह कंग थे। मुख्य अतिथि बघेल ने कहा कि मोदी के स्वच्छता अभियान की सफलता युवाओं पर निर्भर करती है। डा. मीणा ने कहा कि स्वच्छ भारत की कल्पना को साकार करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।