- Hindi News
- हाईवे कट बंद मामले में कोर्ट ने किया सर्वे आयुक्त नियुक्त
हाईवे कट बंद मामले में कोर्ट ने किया सर्वे आयुक्त नियुक्त
एनएचएआईद्वारा एनएच 3 को एनएच 11 बी से जोड़ने वाले कट को बंद कर देने के मामले में गुरूवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पूर्व पीपी भगवान सिंह नारौलिया काे सर्वे आयुक्त नियुक्त किया है। जिन्हें 20 जुलाई तक मौका मुआयना कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि कट बंद किए जाने के बाद आम आदमी को हो रही असुविधा के चलते 2 दिसम्बर को सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत दिवाकर के अधिवक्ता अतुल कुमार भार्गव ने इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट में प्रकरण दर्ज कराया था। एनएच 3 से एनएच 11 बी को जोड़ने वाले कट को बीते दिनों एनएचएआई ने आमजन की समस्या को अनदेखा करते हुए बंद कर दिया था। जिससे ग्वालियर की ओर से आकर बाड़ी, बसेड़ी, कैला देवी, करौली, रूपवास भरतपुर जाने वाले वाहन चालकों को पहले शहर के बाहर करीब 3 किमी जाना पड़ेगा और फिर ओबरब्रिज से नीचे उतरकर इसी तरह 3 किमी वापस आना पड़ेगा।
तब कहीं जाकर वह एनएच 3 से एनएच 11 बी पर पहुंच पाएगा। कट बंद किए जाने का आमजन ने विरोध भी किया। लेकिन एनएचआई ने आमजन की समस्या को नजरअंदाज कर दिया। तब इस मामले को सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत दिवाकर डीजे कोर्ट में ले गए।