पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर धरना कल

कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर धरना कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. प्रदेशभाजपा सरकार की विफलताओं के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे जिला कलेक्ट्रेट पर काला दिवस मनाएगी।

इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर सरकार की विफलताओं झूठे वायदों के खिलाफ काली पट्टी बांध कर धरना प्रदर्शन करेंगे। जिला प्रवक्ता अमित मुदगल ने बताया कि धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, सांसद प्रत्याशी, जिला ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी पार्षद सहित अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसी प्रकार पीसीसी सचिव रोहित बोहरा, बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, पूर्व प्रदेश सचिव अशोक शर्मा, महावीर प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में सरकार की एक वर्ष की विफलताओं के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।