एक दिवसीय स्नेह शिविर आयोजित
धौलपुर | तुलसीशिक्षा समिति परिसर गुरूद्वारा में बाल विकास परियोजना धौलपुर ग्रामीण द्वारा एक दिवसीय स्नेह शिविर का आयोजन किया गया जिसमें धौलपुर ग्रामीण ब्लॉक के 3 सेंटर की आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं महिला पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। शिविर का प्रारम्भ बाल विकास परियोजना अधिकारी गरिमा उपाध्याय ने किया।
शिविर में महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र परामर्शदाता ने महिलाओं को महिला कानून के बारे में जानकारी दी और महिला सुरक्षा केन्द्र किस प्रकार मदद करता है इसके बारे में भी बताया। यह प्रशिक्षण धौलपुर ग्रामीण ब्लॉक और शहरी ब्लॉक की महिलाओं को दिया जाना है जो लगातार चलेगा। शिविर में पूर्व तैयारी और 12 दिवस वार गतिविधियों के बारे में बताया गया। स्नेह शिविर में कुपोषित बच्चों को सामान्य अवस्था में लाने के लिए आंगनवाडी केन्द्र पर आयोजित 12 दिवसीय सत्र हैं। जिसमें 0 से 59 माह के बच्चे उनके अभिभावक सामान्य बच्चों की माताएं भाग लेंगी। इसके उपरान्त 18 दिवसीय फोलोअप होगा।