पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चंबल पुल से सागरपाड़ा तक दो किमी लंबा जाम

चंबल पुल से सागरपाड़ा तक दो किमी लंबा जाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अचलेश्वरमहादेव मंदिर स्थित नेशनल हाईवे-3 पर तकनीकी खराबी के चलते एक ट्रक रविवार दोपहर करीब एक बजे खराब हो गया। इसके चलते हाईवे पर चंबल नदी से लेकर सागरपाड़ा तक करीब दो किलोमीटर तक जाम लग गया।

इस दौरान ग्वालियर, मुरैना आदि स्थानों से आने जाने वालों को करीब तीन घंटे तक जाम की समस्या से जूझना पड़ा। काफी देर तक जाम लगने पर चंबल चौकी पुलिस ने क्रेन मंगवाकर हाईवे से ट्रक को किनारे किया और जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार अचलेश्वर महादेव मंदिर स्थित नेशनल हाईवे पर दोपहर करीब एक बजे एक ट्रक खराब हो गया। बीच सड़क पर ट्रक के खराब होने पर पीछे ट्रकों की लाइनें लगनी शुरू हो गई। इस दौरान कुछ ट्रक चालकों ने साइड से वाहन निकालने का प्रयास किया तो सामने से रहे वाहनों के कारण उन्हें भी बीच में वाहनों को खड़ा करना पड़ा। देखते ही देखते हाईवे पर जाम लग गया। इस दौरान चंबल नदी से सागरपाड़ा तक तीन घंटे तक लगा जाम लगा रहा। जाम लगने पर चंबल पुलिस चौकी के कर्मियों ने जाम खुलवाने के लिए प्रयास किए तो पता चला कि एक ट्रक खराब है।

इसके चलते वाहनों की कतार लग गई। इसके बाद पुलिस ने क्रेन मंगवाकर खराब ट्रक को सड़क किनारे लगवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। ग्वालियर से रहे विजय कुमार गर्ग ने बताया कि उन्हें किसी काम से दो बजे धौलपुर पहुंचना था, लेकिन जाम में फंसने के कारण उनके 3 घंटे बेकार हो गए और वह समय पर धौलपुर नहीं पहुंच पाए। उल्लेखनीय है कि हाईवे पर ट्रक खराब होने से बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंस गए और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।

धौलपुर. हाईवे पर ट्रक खराब होने के कारण जाम में फंसे वाहन।

खबरें और भी हैं...