पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एबीवीपी ने जलाया देशद्रोहियों का पुतला

एबीवीपी ने जलाया देशद्रोहियों का पुतला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर| एबीवीपीद्वारा शहर के हनुमान तिराहे पर देश के प्रख्यात जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में देशद्रोही अफजल को शहीद बताकर प्रदर्शन करने वाले देशद्रोहियों का पुतला जलाया गया। विधि कॉलेज इकाई अध्यक्ष मनोज शर्मा एवं अभिषेक हर्षाना, सह सयोजक हरिगोविन्द बघेल एवं सत्यम गौतम ने कहा कि जेएनयू, टीआईएसएस हैदराबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय जैसे कई संस्थानों में कभी अफजल के समर्थन में तो कभी मकबूल भट्‌ट के समर्थन में कभी नक्सलियों के समर्थन में इस तरह की गतिविधियों का लगातार आयोजन हो रहा है। इसका विरोध किया जाएगा। इस मौके पर उदित शर्मा, राजू गुर्जर, अमन, रवि, हेमू, आकाश, रूपेश, मंयक, मोहित, अवधेश परमार, आशीष, अमित, सूरज, मोहित दुष्यंत, आयुष, अक्षत, सानू, पंकज, सौरभ, रामवीर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...