पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीएसएनएल लाइन कटने से इंटरनेट सेवा हुई ठप

बीएसएनएल लाइन कटने से इंटरनेट सेवा हुई ठप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर| आगरारूपवास के पास रविवार सुबह बीएसएनएल की लाइन कटने से बीएसएनएल उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा उन उपभोक्ताओं को परेशानी हुई, जो ब्राडबैंड से इंटरनेट यूज करते हैं। दोपहर करीब 2 बजे के बाद कर्मचारियों ने लाइन को जोड़ा, तब जाकर उपभोक्ताओं को राहत मिली। बीएसएनएल शहर के एसडीओ आदर्श सक्सेना ने बताया कि आगरा रूपवास के पास हाईवे का कार्य चल रहा है। रविवार सुबह करीब 8 बजे कार्य के दौरान बीएसएनएल की लाइन कट गई। इसके चलते बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप हो गई। नेट कनेक्ट होने से परेशानी हुई।उन्होंने बताया कि इस संबंध में जब जानकारी हुई तो आगरा रूपवास में बीएसएनएल के अधिकारियों कर्मचारियों सूचना दी। दोपहर करीब दो बजे के बाद बीएसएनएल की इटरनेट सेवाएं फिर बहाल हो गई।

वहीं रविवार अलसुबह से फेल हुए बीएसएनएल के सिग्नलों ने लाेगों को बहुत बैचेन किया। सिग्नल के कारण दिनभर टीवी ठप्प रही। जिससे लोग रविवार के दिन भी मनोरंजन नहीं कर पाए। आपको बता दें कि शहर में अधिकांश घरों में सेटअप बाक्स लग चुके हैं। जिनका संचालन बीएसएनएल के सिग्नलों से जुड़ा हुआ है।

खबरें और भी हैं...