पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेस्टोरेंट में युवकों ने की फायरिंग तोड़फोड़

रेस्टोरेंट में युवकों ने की फायरिंग तोड़फोड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निहालगंजथाना के अार्शीवाद रेस्टोरेंट में रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे तीन युवकों ने फायरिंग तोड़फोड़ कर दी। जिससे रेस्टोरेंट स्टाफ खाना खा रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वाले युवकों को चिन्हित कर दबिश देना शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 6 बजे सिंचाई विभाई के सामने बाड़ी रोड़ पर स्थित आर्शीवाद रेस्टोरेंट पर पुरानी छावनी निवासी अजीत, भरत भूदई आए और उन्होंने आते ही रेस्टोरेंट खाली करने को कहा। जिसका रेस्टोरेंट स्टाफ ने विरोध किया। इसे लेकर दोनों तरफ से मारपीट हो गई। स्टाफ को भारी पड़ता देख तीनों युवक मौके से भाग गए। आधा घंटे बाद करीब साढ़े 6 बजे कुछ अन्य युवकों के साथ हथियार लेकर तीनों युवक फिर गए। जिन्होंने रेस्टोरेंट के बाहर से ही फायरिंग करना शुरू कर दिया और अंदर घुस गए। जहां तोड़फोड़ की। इससे रेस्टाेरेंट स्टाफ खाना खा रहे लोग भयभीत हो गए और भाग गए।

फायरिंग से रेस्टोरेंट का शीशा भी टूट गया। फायरिंग की सूचना पर पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। जिस पर एडीशनएल एसपी राजेन्द्र प्रसाद खोथ, सीओ सिटी सतीस यादव, निहालगंज थाना प्रभारी परसराम शर्मा, एसआई राकेश शर्मा, कोतवाल महेशचंद्र मीणा, टीआई मोहन सिंह मय जाप्ता के मौके पर पहुंच गए। तब तक आरोपफरार हो गए। पुलिस ने रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखकर युवकों की पहचान की।

धौलपुर. फायरिंग से टूटा शीशा।

धौलपुर. घटनास्थल का निरीक्षण करते एएसपी अन्य पुलिस अधिकारी।

खबरें और भी हैं...