पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिन्दी में मिलेगी जिला परिषद की सभी योजनाओं की जानकारी

हिन्दी में मिलेगी जिला परिषद की सभी योजनाओं की जानकारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबजिले के लोगों को सरकारी योजनाओं, पात्रता सहित अन्य जानकारी एक क्लिक पर घर बैठे ही हिन्दी में मिल सकेगी। इसके लिए जिला प्रमुख डॉ. धर्मपाल सिंह जादौन ने हिन्दी में जिला परिषद ओआरजी के नाम से विशेष बेवसाइड लॉच की है। जिसका शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। ये साइड अपने तरह की विशेष साइड है। जो कि जिले जिला परिषद के इतिहास में पहली बार बनाई गई है।

ये साइड स्थानीय लोगों के शैक्षिक स्तर को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह हिन्दी क्षेत्रीय भाषा में बनाई गई है। इसे बनाने में बेराजगारों युवाओं, विकलांगों, महिलाओं, मजदूरों, छात्र छात्राओं सहित अन्य जरूरतमंद लोगों का विशेष ध्यान रखा गया है। साइड में 54 सरकारी विभागों द्वारा आमजन के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं, उनकी पात्रता, फौन नंबर, विभाग की लिंक योजना का आवेदन पत्र भी दिया गया है। जिसका प्रिन्ट लेकर जमा कराया जा सकता है। इसमें वर्ष 2011 की जनगणना के शेष| पेज 16

हिंदी में मिलेगी...

सभी,आंकड़े, जिला परिषद सदस्य उनके मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं। इसे कम्प्यूटर, लेपटॉप के साथ मोवाइल पर भी खोला जा सकता है। इसमें जिला स्तरीय अधिकारियों के नंबर, जिला परिषद जिला प्रमुख के कार्यो में पारदर्शिता लाने के लिए अब तक किए गए कार्यो का ब्यौरा दिया गया है। साइड को सुनित मोहन सक्सैना भूपेन्द्र सिंह चौहान ने सलाहाकार विशाल शर्मा की देखरेख में तैयार किया है। जिला प्रमुख डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि इससे जरूरतमंदों को एक जगह सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी अपनी भाषा में मिलेगी आवेदन पत्र के लिए भी नहीं भटकना पड़ेगा। इसमें समय समय पर शिकायत सुझाव के बाद बदलाव भी किए जाएंगे।

वेबसाइट के बारे में जानकारी देते जिला प्रमुख।

वेबसाइट पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत सुझाव

साइडमें आप अपना नाम मोबाइल नंबर लिखकर शिकायत या सुझाव भी दर्ज करा सकते हैं। जो कि दर्ज कराते ही एक सैकण्ड में जिला प्रमुख के मोबाइल पर पहुंचेगा। जिससे तुरन्त समस्या का समाधन होगा। जिला प्रमुख ने कहा कि किसी भी विभाग में कोई कर्मचारी कार्य नहीं करता तो साइड पर नाम मोबाइल नंबर के साथ शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जिस पर कार्रवाई की जाएगी।

पर्यटक स्थलों की भी है मिलेगी पूरी जानकारी

साइटमें मचकुण्ड, दमोह, घड़ियाल सैंचुरी, चंबल सफारी, तालाबशाही, वन विहार सहित अन्य पर्यटन स्थलों की जानकारी फोटो सहित दी गई है।

येजानकारियां हैं साइट पर : छात्रवृतियों,छात्रावास, बीपीएल बेटियों के विवाह, विकलांग, आरक्षित वर्गो, बालिकाओं, विधवाअों, परितक्यताओं, बीपीएल, स्वरोजगार, मजदूरों, मनरेगा, सभी योजनाओं की जानकारी फार्म उपलब्ध हैं।

खबरें और भी हैं...