दूल्हे के पिता का एक लाख रुपए से भरा बैग चोरी
धौलपुर | जैनधर्मशाला में शुक्रवार रात 8:30 दूल्हे के पिता का करीब एक लाख रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया। बैग चोरी होने की सूचना मिलने पर शादी समारोह के माहौल में हड़कंप मच गया। सूचना पर निहालगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने धर्मशाला में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो इसमें एक 10 से 12 वर्षीय बच्ची संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने शेष| पेज 16
दूल्हे के पिता...
काफीछानबीन की, लेकिन बच्ची का सुराग नहीं लगा। देर रात बच्ची की तलाश जारी थी।
जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड के सामने निवासी शैलेंद्र जैन के बेटे नीतिन जैन की शुक्रवार को जैन धर्मशाला में शादी थी। रात 8 बजे धर्मशाला में शादी समारोह का कार्यक्रम परवान पर था। इस दौरान किसी ने दूल्हे के पिता शैलेंद्र जैन के कपड़ों पर रायता फेंक दिया। इसके बाद शैलेंद्र ने जब कपड़ों पर रायता पड़ा देखा तो वे कपड़े बदलने के लिए एक कमरे में गए। उन्होंने बताया कि बैग उनके पास ही था। जब वह कपड़े बदलकर कमरे से बाहर निकलने लगे तो बैग नहीं मिला। दूल्हे के पिता का बैग चोरी होने की सूचना मिलने पर शादी समारोह में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली निहालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने धर्मशाला में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो इसमें एक 10-12 साल की बच्ची कमरे के बाहर संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई दिखाई थी। निहालगंज एसआई राकेश शर्मा ने बताया कि दूल्हे के पिता का बैग चोरी हुआ है। इसमें करीब एक लाख रुपए बताए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्ची की तलाश कर रहे हैं।
जैन धर्मशाला की घटना
धौलपुर. सीसीटीवी फुटेज देखते पुलिसकर्मी और मौजूद लोग।