धौलपुर| आरयूआईडीपीएवं नगरपरिषद के सौजन्य से शनिवार को मामा भान्जा
धौलपुर| आरयूआईडीपीएवं नगरपरिषद के सौजन्य से शनिवार को मामा भान्जा गली में सीवरेज कनेक्शन के लिए शिविर का आयोजन किया गया। वहीं 15 फरवरी को रमजानी की चक्की मदीना कॉलोनी में सीवरेज कनेक्शन के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में फाइल मौके पर ही नगर परिषद द्वारा तैयार की जाकर कनेक्शन के लिए तत्काल स्वीकृति जारी की जाएगी। शिविर में पानी या बिजली के बिल, स्वयं द्वारा प्रमाणित आईडी प्रूफ की छायाप्रति तथा मकान के स्वामित्व का प्रमाणपत्र एक कवर फाइल आदि दस्तावेज साथ लाने हैं। कनेक्शन शुल्क 500 रुपए है।
सीवरेज कनेक्शन के लिए शिविर का आयोजन