पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवेकानंद प्रतिमा का अनावरण प्रेरणा लेने का लिया संकल्प

विवेकानंद प्रतिमा का अनावरण प्रेरणा लेने का लिया संकल्प

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय महाराणा के विवेकानंद हॉल में शुक्रवार को विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भारत विकास परिषद शाखा धौलपुर के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां भारती, मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद के चित्र समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन कर वन्देमातरम राष्ट्रगीत से हुई। इसके बाद स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण अतिथियों प्रांतीय महासचिव डॉ.शिवदयाल मंगल, जिलाध्यक्ष अशोक सक्सैना, विश्वभर दयाल शर्मा प्रधानाचार्य मणिकांत दुबे ने किया। इस मौके पर प्रांतीय महासचिव ने भारत विकास परिषद के कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की, विश्वभर दयाल शर्मा ने विवेकानंद के जीवन चरित्र के बारे में कहा। अशोक सक्सैना ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र की वर्तमान समय में प्रासंगिकता के बारे में मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आज के माहौल में विवेकानन्द की शिक्षाएं प्रासंगिक हैं। युवाओं को उनके चरित्र से सीख कर देश को मजबूत करना चाहिए। इस अवसर पर विमल भार्गव, नाहर सिंह, हरीश सक्सैना, लज्जा राम गुर्जर, जीतेंद्र शर्मा, रमाशंकर शर्मा, यदुनाथ शर्मा, महाराणा स्कूल का समस्त स्टाफ, छात्र परिषद तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।

सातगांवों में लगे भामाशाह शिविर

धौलपुर| कुरैन्धा,कौलारी, रजौराखुर्द खुदीना, बिजौली बोरेली, कुनकुटा, दुबरा में भामाशाह नामंाकन शिविर लगे। इन सभी जगह शनिवार को भी शिविर लगेंगे। कलेक्टर शुचि त्यागी ने बताया कि सभी सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भामाशाह प्लेटफार्म से जोड़ने के लिए भामाशाह नामांकन कार्य करने के लिए फरवरी माह में ग्राम पंचायतों में दो दिवसीय भामाशाह नामांकन सीडिंग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

धौलपुर. प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि एवं छात्र।

खबरें और भी हैं...