- Hindi News
- National
- धौलपुर| राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर समस्त संस्था प्रधानों
धौलपुर| राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर समस्त संस्था प्रधानों
धौलपुर| राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर समस्त संस्था प्रधानों एवं प्राथमिक शिक्षा के गणित अंग्रेजी विषय के शिक्षकों के लिए 18 फरवरी को आयोजित होने वाली सैटेलाइट प्रसारण कार्यक्रम तिथि में संशोधन किया गया है।
एडीपीसी मुकेश गर्ग ने बताया कि परिषद से प्रपत निर्देशानुसार अब सैटेलाईट प्रसारण 15 फरवरी 2016 को प्रातः 10 से 4.30 बजे तक किया जाएगा। इस प्रसारण में प्रातः 10 से 11.30 बजे तक समस्त राजकीय उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों को विद्यालय सम्बलन कार्यक्रम एवं शाला दर्पण कार्यक्रम के अन्तर्गत जारी नए मॉडयूल तथा गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी एवं प्रातः 11.45 से 4.30 बजे तक प्राथमिक शिक्षा के गणित अंग्रेजी विषय के शिक्षकों से कक्षा कक्ष विडियोज, बाल केन्द्रित शिक्षण एवं सतत व्यापक मूल्याकंन पर चर्चा की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुकेश कुमार शर्मा ने प्रसारण में जिले के समस्त संस्था प्रधान एवं सम्बधित शिक्षकों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश जारी किए हैं।
यह प्रसारण आईसीटी तृतीय चरण के पूर्व निर्धारित 24 सैटेलाईट प्रसारण केन्द्रों राउमावि कुम्हेरी, कौलारी, कांकौली, कुरैन्धा, परूआ, बसई सामन्ता, सलेमपुर, ममोधन, चिलाचौन्द, खिडौरा, कुहावनी, बालिका बसई नवाव, बालिका सैपउ, संस्कृत विद्यालय गढी खिराना, फूटा दरवाजा, बुद्वा का पुरा केन्द्रों पर आयोजित होगा।
शाला दर्पण जानकारी के लिए सेटेलाइट प्रसारण 15 को