पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जरूरतमंदों की समस्याओं को दें प्राथमिकता: बोहरा

जरूरतमंदों की समस्याओं को दें प्राथमिकता: बोहरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतसमिति के प्रधान पद के एक वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य पर पंचायत समिति में विशेष साधरण सभा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पंचायत समिति कार्यालय के मुख्य दरवाजे पर नवनिर्मित प्याऊ का रोहित बोहरा ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे कांग्रेस के प्रदेश सचिव रोहित बोहरा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों सरकारी कर्मचारियों का प्रथम कर्तव्य है कि गरीब जरूरतमन्द लोगांे की समस्याओं को गौर से सुनें एवं उनका निस्तारण करें। हर गरीब वृद्व, जरूरतमन्द एवं नि:शक्तजन को सरकार की पेंशन योजना का पूर्ण लाभ मिलें। इस कार्य में अधिकारी-कर्मचारी संजीदगी से कार्य करें एवं खाद्य सुरक्षा से जिन पात्र लोगों को बिना वजह अलग किया गया है, उनके आवेदनों की पूर्ति कर पात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने का कार्य करें।

इस अवसर पर धौलपुर प्रधान देवेन्द्र प्रताप जादौन, प्रधान लता कवंर, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष महेश शर्मा, धौलपुर सभापति कमल कंषाना, पूर्व चेयरमैन अजब सिंह ने कहा कि सरकार की जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं है, उनका लाभ आमजन को मिले, कार्यक्रम का मंच संचालन रमाशंकर दीक्षित द्वारा किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजकुमार तोमर, उपप्रधान रेनू मुदगल, तहसीलदार महाराज सिंह बघेल, बीईओ गंगासिंह, भूपेन्द्र नाहिला एवं सभी सरपंच पंचायत समिति सदस्यों सहित क्षेत्र के नागरिक मौजूद थे।

राजाखेड़ा. कार्यक्रम को संबोधित करते बोहरा।

खबरें और भी हैं...