पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 97 बेटियों को प्रथम 91 को दी गार्गी पुरस्कार की दूसरी किस्त

97 बेटियों को प्रथम 91 को दी गार्गी पुरस्कार की दूसरी किस्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गार्गीपुरस्कार सम्मान समारोह शुक्रवार को शहर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय इन्फेट में संपन्न हुआ। जिसमें बालिका शिक्षा फाउण्डेशन राजस्थान द्वारा जिले की बालिकाओं को ब्लाक स्तरीय गार्गी पुरस्कार समारोह के अन्तर्गत पुरस्कृत किया गया। जिसमें ब्लाक धौलपुर की 97 बालिकाओं को प्रथम किस्त एवं 91 छात्राओं को द्वितीय किस्त प्रदान की गई। इस पुरस्कार के अन्तर्गत बालिकाओं को 3000 रुपए नकद एवं प्रशास्ति पत्र प्रदान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री जगमोहन सिंह बघेल, अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी ने की एवं एवं विशिष्ठ अतिथि भाजपा के महामंत्री रनवीर डण्डोतिया, अम्बरीश श्रीवास्तव एडवोकेट, नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष अकील अहमद रहे। समारोह में धौलपुर ब्लाक की सैकण्डरी परीक्षा 2015 में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इसी दौरान बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में कक्षा 12 में अध्ययनरत 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 111 छात्राओं को 5 हजार रुपए नकद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इसी समारोह में इन्दिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार का भी वितरण किया गया। जिसमें कक्षा 10 12 वीं की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, अल्प संख्यक, निशक्त एवं विशेष पिछडा वर्ग की बालिकाओ को 75 हजार एवं एक लाख रूपए की राशि बैंक खाते में स्थानान्त्रित की जाएगी एवं प्रमाण पत्र के द्वारा पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार 14 बालिकाओ को दिया गया। अतिथियों ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित, पुष्प अर्पित एवं वन्दना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष का स्वागत एडीपीसी रमसा मुकेश गर्ग एवं स्कूल की प्रधानाध्यापक गीता वर्मा द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि बघेाल ने अपने उदबोधन में पुरस्कार पाने वाली सभी बालिकाओं को बधाई देते हुए अगले सत्र में अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण होने की बात कही। रवीन्द्र परमार ने गार्गी पुरस्कार के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बालिकाओ के पढ़ने पर जोर दिया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मुग्ध कर दिया। समारोह में डीईओ कार्यालय से शैक्षिक प्रकोष्ठ प्रभारी राम प्रकाश जगरिया, रवीन्द्र माथुर, गिर्राज शर्मा, ज्ञानेश त्यागी, रवीन्द्र बघेला आदि उपस्थित रहे। संचालन शारीरिक शिक्षक विजय शर्मा ने किया।

वहीं राउमा विद्यालय राजाखेडा में गार्गी पुरस्कार समारोह ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार गौतम ने की। कार्यक्रम में 42 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार दिया गया। इसमें 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 10वीं की 30 छात्राओं को तीन हजार रुपए तथा 12वीं की 12 छात्राओं को पांच हजार रुपए के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन गोविन्द्र सक्सेना ने किया।

बसेड़ी|राजकीयवरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में शुक्रवार को उपखंड स्तरीय मेधावी छात्राओं के लिए गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि तिमासिया सरपंच हरीसिंह परमार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य लोकेन्द्र सिंह ने की।

कार्यक्रम में विषिष्ठ अतिथि सुरेश पूठपुरा, प्रधानाचार्य नारायण सिंह, भाजपा नेता भैरो सिंह थे। कार्यक्रम में अतिथियो द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की एवं छात्राओ द्वारा सरस्वती वंदना की गई। इस दौरान कार्यक्रम में 43 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि परमार ने कहा कि अभिभावक छात्राओं को और अधिक सुविधा उपलब्ध कराएं। इससे वह शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। अध्यक्षता कर रहे लोेकेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षित छात्राएं दो परिवारों का नाम रोशन करती हैं। देश समाज के निर्माण में अहम योगदान निभाती हैं। इस दौरान कार्यक्रम में मुरारीलाल मित्तल, अशोक कुमार तिवारी, बदनसिंह, हरवेन्द्र सिंह, विनोद शर्मा, संतराम शर्मा आदि मौजूद थे।

धौलपुर। बालिका को पुरस्कार देते अतिथि।

बसेड़ी. अतिथियो के साथ पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राएं।

खबरें और भी हैं...