पुनरीक्षण प्रशिक्षण २४ से
धौलपुर. विधानसभानिर्वाचन क्षेत्र धौलपुर के अंतर्गत मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम १० अक्टूबर २०१४ से प्रारंभ किया जाना सुनिश्चित किया गया है। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं एसडीएम धौलपुर ने बताया कि इस संबंध में बीएलओ को पंचायत समिति धौलपुर के सभा कक्ष में २४ सितम्बर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि २४ सितम्बर को भाग संख्या से ५० तक के बीएलओ को सुबह दस बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा।