शायरों ने सांप्रदायिक सदभाव के गाए गीत
धौलपुर | अखिलभारतीय मुशायरा गुरुवार को रात 9 से 2 बजे तक दरगाह हजरत सूफी मौहम्मद यासीन खादिमुल औलिया हजरत रिसालत शाह की दरगाह मढ़ी पुराना शहर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नसीम रिफअत साहब ग्वालियरी ने की।
मुशायरे में फसीउज्जमा कासिफ, अब्दुल लतीफ नजर, मो. इकबाल फैजी ग्वालियर, नसीम रिफअत (मप्र), हाफिज मुवीन रजा, सुरूर जयपुरी, शाहिद नदीम, जीरो बांदवी, उमरपैकर, दिलकश, हाफिज आदिल (यूपी) आदि ने मुशायरे में रात भर शमा बांधे रखा मुशायरे को कामयाब बनाया। इसके बाद मुशायरा संयोजक बाबर हसन ने नसीन मासूम शाह बाबा, इस्लाम, खलील खां बदरिया को चारों गद्दी नसीन को शाल उड़ाकर मुशायरे में सम्मानित किया मुशायरे से पहले हाफिज उस्मान ने कुरानेपाक की तिलावत से मुशायरे का आगाज किया। मुशायरे में श्रोता झूम उठे।
अन्त में मंच का संचालन शाहिद नदीम अतहर फारूकी धौलपुरी ने किया। अध्यक्षता कर रहे नसीम रिफअत ग्वालियरी ने बताया कि शनिवार को महफिले कव्वाली का कार्यक्रम किया जाएगा। इसके झनकार कव्वाल ग्वालियर होंगे।