पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एबीवीपी के धाेरीमन्ना अभ्यास वर्ग में कार्यकारिणी की घोषणा

एबीवीपी के धाेरीमन्ना अभ्यास वर्ग में कार्यकारिणी की घोषणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), धोरीमन्ना का तहसील अभ्यास वर्ग शनिवार को कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ। तहसील प्रमुख मनोज तेत्रवाल ने बताया अभ्यास वर्ग में कुल 55 छात्र, 7 शिक्षक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अभ्यास वर्ग के प्रथम सत्र में जिला संयोजक गजेन्द्रसिंह खारा परिषद परिचय, आचार पद्धति, कार्यपद्धति के विषय पर कार्यकर्ताआें से चर्चा की। द्वितीय सत्र में प्रदेश सहमंत्री नरपतराज मूढ़ ने विद्यार्थी परिषद के इतिहास पर प्रकाश डाला। जिला सहप्रमुख उदयराज ने कार्यकर्ता निर्माण विषय पर चर्चा की। इस दौरान वर्षभर के लिए संगठनात्मक कार्य के लिए कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें भजनलाल ढाका को तहसील संयोजक, साजनराम माचरा को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रभुराम जाणी, भंवरसिंह, प्रकाश जांगिड़ को तहसील सहसंयोजक, मूंज गोसाई, राधेश्याम को तहसील सह प्रमुख, पपूराम जाणी को नगर मंत्री, गणपत जागूं, बाबूलाल भादू को नगर सहमंत्री, संजय कूलदीप, सुरेश विश्नोई को नगर उपाध्यक्ष, अशोक को काॅलेज इकाई अध्यक्ष मनोनीत किया।

एबीवीपीकी नवगठित छात्रा कार्यकारिणी का स्वागत :राजकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में शनिवार को (एबीवीपी) की नवगठित छात्रा कार्यकारिणी का छात्राओं ने स्वागत किया। छात्रा संघ उपाध्यक्ष हेमलता मेघवाल ने बताया कि शनिवार को काॅलेज कैम्पस में एबीवीपी की जिला छात्रा प्रमुख लीला लखारा, नगर छात्रा प्रमुख ममता कुर्डिया, काॅलेज ईकाई अध्यक्ष प्यारी प्रजापत, सचिव, उमा राठौड़ का महाविद्यालय छात्राओं ने स्वागत किया। इस दौरान जिला छात्रा प्रमुख लीला लखारा ने एबीवीपी एक गैर राजनीतिक संगठन है। इसका लक्ष्य राष्ट्र का पुर्ननिर्माण करना और शैक्षिक जगत में एबीवीपी की छात्रा कार्यकर्ताओं की सक्रियता आवश्यक है। एबीवीपी बाड़मेर की छात्रा कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका में संगठनात्मक कार्य करेगी।