पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना मान्यता संचालित हो रहा है निजी स्कूल

बिना मान्यता संचालित हो रहा है निजी स्कूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धोरीमन्नाब्लॉक में बिना मान्यता के निजी स्कूल संचालन का मामला सामने आया है। शिक्षा विभाग से मान्यता लिए बिना ही गौड़ा गांव में स्कूल संचालित हो रहा है। यहां बाकायदा कक्षा एक से नौ में छात्र, छात्राएं अध्ययनरत है। शिक्षा विभाग को अंधेरे में रखकर संचालित हो रहे स्कूल के मामले को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

पंचायत सिमिति धोरीमन्ना की ग्राम पंचायत गौड़ा में न्यू विरात्रा नोबल्स एकेडमी स्कूल संचालित हो रही है। नए सत्र में डेढ़ सौ विद्यार्थियों का नामांकन है। जबकि स्कूल को शिक्षा विभाग से मान्यता नहीं मिली है। नियमानुसार निजी स्कूल को पहले साल में प्राइमरी सेक्शन की मान्यता मिलती है। जबकि इस स्कूल में सैकंडरी के छात्रों को प्रवेश दिया गया। नए सत्र से स्कूल का संचालन हो रहा हैं, लेकिन शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की जहमत तक नहीं जुटाई। इस संबंध में ग्रामीण हरिराम विश्नोई के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निजी शिक्षण संस्थान का भौतिक सत्यापन कर रिकार्ड की जांच करवाए। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई।

मान्यतानहीं मिली है

^न्यूविरात्रा नोबल्स एकेडमी स्कूल गौड़ा को शिक्षा विभाग से मान्यता नहीं है। हालांकि आवेदन कर रखा है। इस मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पन्नारामचौधरी, बीईईओधोरीमन्ना।