पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आज

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानप्रबोधक एवं पैराटीचर संग के बालोतरा मे प्रस्तावित जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन को लेकर पैराटीचरों, प्रबोधकों की बैठक मंगलवार को गुड़ामालानी में 21 सितम्बर को धोरीमन्ना मे आयोजित होगी।

प्रबोधक संग के ब्लाक अध्यक्ष मंगलाराम गोदारा ने बताया कि संग के जिला स्तरीय सम्मेलन की तैयारियां को लेकर जिला अध्यक्ष हनीफ खां की अध्यक्षता में गुड़ामालानी क्षेत्र के कार्मिकों की बैठक मंगलवार को शाम 5 बजे गुड़ामालानी मे एवं 21 सितम्बर को धोरीमन्ना मे दोपहर 1 आयोजित होगी।

हिंदीसप्ताह का आयोजन

गुड़ामालानी.उपखण्ड मुख्यालय के महावीर शिक्षण संस्थान माध्यमिक विद्यालय में हिन्दी सप्ताह के तहत विद्यालय मे निबंध,श्रुति लेखन, हिन्दी भाषण,आशु भाषण आदि प्रतियोगिताओं के साथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रधानाध्यापक हनुमान गोदारा ने कहा कि हिन्दी भाषा हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान है।

हमें अधिक से अधिक राष्ट्र भाषा हिन्दी का प्रयोग करना चाहिए कार्यक्रम को शिक्षक राजुराम कड़वासरा,प्रवीण चौधरी , जयपाल वर्मा ने भी संबोधित किया।