नेहरों की नाडी में ग्राम सभा आयोजित
धोरीमन्ना. पंचायतसमिति के ग्राम पंचायत नेहरों की नाडी के सामाजिक अंकेक्षण नोडल प्रभारी दयालसिंह के द्वारा आयोजित की गई पेंशन खाद्य सुरक्षा भामाशाह शिविर के संबंध में जानकारी दी गई। सामाजिक अंकेषण में ग्राम पंचायत रिकार्ड सही पाया गया। इस मौके पर कनिष्ठ लिपिक दमाराम डेलू, सरपंच सारोदेवी मौजूद थी। यह जानकारी नेहरो की नाडी के ग्राम सेवक नवलाराम प्रजापत ने दी।